दिव्यांग छात्र दिव्यांग जनों के घर पहुंचा रहे खाद्यान्न  
बालाघाट |मप्र के बालाघाट जिला मुख्यालय स्थित भारत दिव्यांग विशेष विद्यालय के दिव्यांग, अनाथ छात्र कोरोना महामारी से देश और दुनिया को बचाने के उद्देश्य से दानदाताओं द्वारा उपलब्ध कराई गई खाद्य सामग्री को दिव्यांग जनों, वृद्धजनों, कल्याणी, परित्यकता तथा जरूरतमंदो के घर पहुंचा रहे है। विद्यालय के संचालक" भारत मेश्राम" ने बताया कि दिव्यांग अनाथ बच्चे बैठे - बैठे 5 किलो चावल, एक किलो दाल-तेल के बैग बनाते है और उनके द्वारा सहयोगी "सुरेन्द्र खोबरागड़े के साथ जरूरतमंदो के घर जाकर खाद्य सामग्री प्रदान की जाती है। उनके द्वारा शहर के 200 दिव्यांग, वृद्धजन, कल्याणी, परित्यकता एवं जरूरतमंदो की सूची बनाईगई है और उन्हें फोन करके बारी-बारी से सुविधानुसार खाद्यान्न दिया जा रहा है। श्री भारत मेश्राम ने बताया कि  ऐसे संकट की घड़ी में नियमों का पालन और भूखे को खाने के लिए अनाज पहुंचाना भी जरूरी है और उनकी यह टीम अपना कार्य सेवा भाव के साथ कर रही है।


  


32 बी.ए.एम.एस. चिकित्सा अधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी


कोविड-19 महामारी की रोकथाम जिले में मानव संसाधन सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार जिले में 32 बी.ए.एम.एस. चिकित्सा अधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी किये गये है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर सी पनिका ने बताया कि इनमें से मात्र 14 चिकित्सकों द्वारा कार्यालय में अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया। शेष बचे चिकित्सकों को 08 अप्रैल 2020 अपने मूल दस्तावेजों के साथ अनिवार्यत कार्यालय में उपस्थित होकर सत्यापन कराने कहा गया है। दिनांक 08 अप्रैल 2020 तक जिन चिकित्सकों द्वारा अपने दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कराया जाता है तो उनकी उपस्थिति को मान्य नहीं किया जायेगा।